/51 दिन बाद भी रावी में फेंके 6 वर्षीय मासूम का सुराग नहीं, तलाशी अभियान भी बंद ।

51 दिन बाद भी रावी में फेंके 6 वर्षीय मासूम का सुराग नहीं, तलाशी अभियान भी बंद ।

चंबा, 3 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में 6 वर्षीय मासूम को रावी नदी में फेंके जाने की घटना के 51 दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस द्वारा कई दिनों तक चलाया गया तलाशी अभियान भी फिलहाल बंद है। परिजन और ग्रामीण भी अपने स्तर पर बच्चे की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने पत्रकारों को बताया कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने हरसंभव प्रयास किए और कई दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके बावजूद अभी तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है।


जानकारी के अनुसार आरोपी हितेश की अपनी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। 10 अगस्त को हितेश ने अपनी पत्नी को फोन किया, जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई।

इसके बाद उसने कथित तौर पर अपने 6 वर्षीय बच्चे को परेल पुल से रावी नदी में फेंक दिया था। घटना के बाद से बच्चे की तलाश जारी थी, लेकिन 51 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है।