सोलन, 16 नवम्बर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) जिला परिषद सोलन की बैठक कॉमरेड के एस कौंडल और कॉमरेड जगदीश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक़ बैठक में संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से 10 प्रमुख प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को तत्काल कार्रवाई हेतु भेजे गए। प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं—
धारा 118 में संशोधन का विरोध; किसानों की भूमि सुरक्षा की मांग।
बघाट बैंक में ऋण वितरण व वसूली में अनियमितताओं पर कार्रवाई।
जिले में सड़कों की खराब हालत पर चिंता; शीघ्र मरम्मत की मांग।
NHAI की अवैज्ञानिक कटिंग से हुए नुकसान पर रोक और मुआवजा की मांग।
विकास कार्यों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर जांच और कार्रवाई की आवश्यकता।
खाद-बीज के बढ़े दाम वापस लेने और किसानों को उचित राहत देने की मांग।

अस्थायी व ठेका भर्ती बंद कर नियमित भर्ती शुरू करने की मांग।
जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को बचाने हेतु प्रभावी उपाय।
उद्योगों में हिमाचली युवाओं को 75% रोजगार आरक्षण।
जिले में बढ़ते अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और पर्यावरण कानूनों का पालन।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इन सभी मुद्दों का विस्तृत ज्ञापन सरकार को भेजा जाएगा ताकि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।









