सोलन (अर्की ) 13 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
सोलन जिला के अर्की तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम पंचायत बडोग पंच पिपलु से चैट के लिए बनी संपर्क सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन लेने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है । मिली जानकारी के मुताबिक इस महीने की 10 तारीख को ग्राम पंचायत बड़ोग की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें संपर्क सड़क पंच पीपलू से चेट गांव तक लोक निर्माण विभाग के अधीन करने के बारे प्रस्ताव पारित किया गया । प्रस्वात की प्रति अर्की के विधायक मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को भेजा गया है । पंचायत प्रधान ने हिम नयन न्यूज को बताया कि इस संपर्क सडक का निर्माण 2019 में मद डीसीपी 5ः से ढाई लाख की राशि से करवायाा गया था ,यह सड़क 2 किलोमीटर लंबी है लेकिन इस के रखरखाव के लिए किसी नियमित एजैसी के पास होने से इस का रख रखाव नियमित हो सकेगा और लोगो को दी गई सुविधा नियमित रह सके गी ।










