/पुलिस आवास में चोरी का मामला 24 घंटे में सुलझा, बद्दी पुलिस ने चार नाबालिग पकड़े

पुलिस आवास में चोरी का मामला 24 घंटे में सुलझा, बद्दी पुलिस ने चार नाबालिग पकड़े

नालागढ़ (बद्दी), 19 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

पुलिस जिला बद्दी के एक पुलिस अधिकारी के आवास में हुई चोरी की घटना को बद्दी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाते का दावा किया है ।इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई, मौके का गहन निरीक्षण किया और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जांच के दौरान चोरी हुआ अधिकांश सामान भी बरामद कर लिया गया है।

चारों नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।