नालागढ़ 22 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने अमरजीत कौर पत्नी स्व. रणजीत सिंह वार्ड नंबर 02, प्रधानमंत्री आवास योजना, नालागढ़, के रिहायशी फ्लैट में नियमानुसार छापामारी की गई।
तलाशी के दौरान रसोई में रखे फ्रिज से तीन खाकी टेप लगे लिफाफे बरामद किए गए। जिन से कुल 243.93 ग्राम चरस व 86.63 ग्राम अफीम बरामद हुई।
इस संबंध में आरोपी अमरजीत कौर के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में, अभीयोग पंजीकृत किया गया है व नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है और माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
आगामी अनवेष्ण कायर्वाही जारी है।
इसके अतिरिक्त आरोपी अमरजीत कौर के विरूद्ध पहले भी थाना नालागढ़ में दिनांक 17-01-24 को ND&PS Act के तहत अभीयोग पंजीकृत हुआ है जिसमें इससे 20.29 ग्राम चिट्टा/Heroin बरामद की गई थी।










