/लाहौल-स्पीति में चलती टाटा सूमो पर गिरीं चट्टानें, 13 लोगों की मौत

लाहौल-स्पीति में चलती टाटा सूमो पर गिरीं चट्टानें, 13 लोगों की मौत

लाहौल-स्पीति, 25 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के समीप शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया। चलती टाटा सूमो पर पहाड़ी से भारी चट्टानें गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटी, पति-पत्नी, भाई-बहन और छह माह का एक मासूम शिशु भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी।

इसी दौरान कडूनाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा वाहन पर आ गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।