/बद्दी में 4.048 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बद्दी में 4.048 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

नालागढ़ 25 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल-एक्स ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू सब्जी मंडी, बद्दी के समीप 4.048 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी पियूष कुमार खरवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया

आरोपी के खिलाफ थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।