बद्दी, 25 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
पुलिस थाना बद्दी में दर्ज चोरी के एक मामले में बद्दी पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को चोरी के मामले में ब्रजेश कुमार, निवासी कनाकोर, तहसील बिलक, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त करने के बाद की गई पूछताछ और जांच के दौरान उसके कब्जे से दो लैपटॉप, एक लैपटॉप चार्जर, एक एलपीजी सिलेंडर तथा चोरी किए गए चांदी के गहने बरामद किए गए।
शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है तथा चोरी की वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।








