तीन आरोपी गिरफ्तार।
सोलन (धर्मपुर), 24 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
सोलन जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सनवारा के समीप नाकाबंदी के दौरान एक सलेरियो कार से 10.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एफआईआर संख्या 116/2026, दिनांक 23 जुलाई 2026 के तहत धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
22/23 जुलाई की रात एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध सलेरियो कार की तलाशी ली, जिसमें सवार तीन युवकों के कब्जे से 10.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ तनु (31) निवासी न्यू कथेड, सोलन, दीपक (25) निवासी न्यू कथेड, एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप, सोलन तथा अजय कुमार (35) निवासी गांव फ्लाई, डाकघर दामकड़ी, जिला सोलन के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त सलेरियो कार को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।
पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।








