नालागढ़ 11 दिसंबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख़्त कार्रवाई कर रही है।

इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी दभोटा ने आज अवैध खनन में लिप्त वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर (चेसिस नंबर MBNBG53NLSC38102) और एक टिप्पर (नंबर HP12R-5335) को अवैध खनन परिवहन में पाए जाने पर पकड़ लिया गया।

दोनों वाहनों का चालान कर उन्हें खनन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है।
संबंधित चालान न्यायालय भेज दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि अवैध खनन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।








