/नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किए आनंदपुर साहिब के दर्शन

नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किए आनंदपुर साहिब के दर्शन

आनंदपुर साहिब 13 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल के नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धुंदन के विद्यार्थियों ने एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत आनंदपुर साहिब स्थित विरासत-ए-खालसा का भ्रमण किया।

इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यार्थियों ने धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने दिनांक 13 दिसंबर 2025 को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत आनंदपुर साहिब तथा वहां स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भजन-कीर्तन किया और सिख इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल कीं।

संग्रहालय में रखे गए प्राचीन ऐतिहासिक संग्रहों को देखकर बच्चों ने उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के लगभग 90 से 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भगत राम वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक स्थलों और संग्रहालयों में संरक्षित पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी मिलती है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य भीमा वर्मा, प्रबंधन समिति के सदस्य बी. आर. वर्मा, तथा शिक्षकगण उमा ठाकुर, सत्या, इंदु, चेतना, ममता, पूनम और नीरू भी उपस्थित रहे।