नालागढ 16 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
नालागढ़ के तहत रामपुर पोसवाला गांव के एक 17 वर्षीय युवक को किडनैप करने के बाद पंजाब के बुंगा साहिब के पास नहर में डुबोकर हत्या का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि पहले आरोपी युवक द्वारा 17 वर्षीय युवक को अपनी i20 कार में किडनैप किया और उसे पंजाब की ओर ले कर चला गया उसके बाद जब पीड़ित के परिवार वालों को पता चला कि उनके बच्चे का कहीं पता नहीं लगा तो उन्होंने जैसे ही पता करना शुरू किया तो पता चला कि एक उसका क्लासमेट ही युवक उसे बार-बार फोन करके उसे बुला रहा था,तो पहले उस क्लासमेट के घर परिवार पहुंचा तो वहां से पता चला कि वह वहां नहीं है तो पुलिस चौकी दभोटा पहुंचकर पीड़ित परिवार द्वारा मामला दर्ज करवाया गया और आरोपी युवक की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि पंजाब की ओर आरोपी युवक उनके बच्चे को लेकर गया है तो जैसे ही वह परिवार अपनी कार लेकर आरोपी युवक की कार के पास पहुंचा तो आरोपी ने बड़ी तेज रफ्तार से कार को नहर में फेंक दिया। और तब तक वह कार से बाहर ना आया जब तक पीड़ित युवक नहर में नहीं डूब गया। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363 के तहत मामला दर्ज कर के आगामी जांच शुरू कर दी है।डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्रा ठाकुर का कहना है कि पुलिस नें आरोपी के खिलाफ 363 का मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और लापता बच्चे की तलाश की जा रही है वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।










