/मुख्यमंत्री सुक्खू ने अजीत पवार के निधन पर जताया शोक।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अजीत पवार के निधन पर जताया शोक।

शिमला, 28 जनवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीत पवार एक अनुभवी और वरिष्ठ राजनेता थे, जिन्होंने महाराष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।