/बहादुर सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई।

बहादुर सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई।

बद्दी, 31 जनवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश पुलिस, पुलिस जिला बद्दी से मानद सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए।

इस अवसर पर बद्दी पुलिस परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

सेवानिवृत हुए बहादुर सिंह का जन्म 5 जनवरी 1968 को ग्राम एवं डाकघर निचला खेड़ा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में हुआ। उन्होंने 10 जुलाई 1987 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर सेवा प्रारंभ की।

लगभग 38 वर्षों के अपने दीर्घ और गौरवपूर्ण सेवाकाल के दौरान उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य परायणता के साथ विभाग की सेवा की।

बद्दी पुलिस ने उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक सेवानिवृत्त जीवन की कामना की है।