/आंजी बाईपास पर 7.29 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार।

आंजी बाईपास पर 7.29 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार।

सोलन 31 जनवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आंजी बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज बस की तलाशी ली, जिसमें एक युवक के कब्जे से 7.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई।

आरोपी की पहचान कपिल पुत्र शीश राम, निवासी गांव काना द्यालग, डाकखाना धर्मपुर, जिला सोलन, वर्तमान निवासी कंडाघाट, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी को 01 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।