/एमएसएमई व कृषि प्रस्तावों से हिमाचल के उद्योग, किसान और बागवान होंगे सशक्त: नेता प्रतिपक्ष

एमएसएमई व कृषि प्रस्तावों से हिमाचल के उद्योग, किसान और बागवान होंगे सशक्त: नेता प्रतिपक्ष

शिमला 1 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश के विधान सभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र के लिए क्रेडिट गारंटी योजना और नई ऋण व्यवस्था से हिमाचल के दवा उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिलेगी। इससे उद्योगों को पूंजी की उपलब्धता बढ़ेगी और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रस्तावों से प्रदेश के किसानों और बागवानों की आय में वृद्धि होगी।

वहीं, ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से पहाड़ी क्षेत्रों के परिवारों को आर्थिक राहत के साथ ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लगभग 7 प्रतिशत की विकास दर और समावेशी विकास के मंत्र के साथ प्रस्तुत यह बजट गरीब कल्याण, किसान उत्थान, नारी शक्ति के सम्मान और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है।

अधोसंरचना विकास के माध्यम से यह बजट हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संत शिरोमणि बाबा रविदास को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।