/फायर एनओसी के नाम पर नहीं रुकेगा होटल नवीनीकरण – सुखविंदर सिंह सुक्खू

फायर एनओसी के नाम पर नहीं रुकेगा होटल नवीनीकरण – सुखविंदर सिंह सुक्खू

होम-स्टे पंजीकरण के लिए homestay.hp.gov.in पोर्टल का शुभारंभ

शिमला 02 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने होम-स्टे पंजीकरण के लिए homestay.hp.gov.in पोर्टल का शुभारंभ किया। अब घर बैठे होम-स्टे का पंजीकरण किया जा सकेगा।

सीएम ने निर्देश दिए कि फायर एनओसी के कारण होटल या होम-स्टे के नवीनीकरण को नहीं रोका जाएगा और ऐसे मामलों में प्रोविजनल पंजीकरण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि होम-स्टे योजना से पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय लोगों को स्वरोजगार और आय के अवसर मिलेंगे।

योजना के तहत अधिकतम छह कमरों तक का होम-स्टे पंजीकृत किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ब्याज अनुदान योजना के अंतर्गत शहरी, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में क्रमशः 3%, 4% और 5% ब्याज सब्सिडी दी जा रही है।

बैठक में पर्यटन विभाग और बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।