नालागढ़ 02 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
पुलिस जिला बद्दी द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत पुलिस चौकी जोघों की टीम ने नालागढ़ क्षेत्र की अन्दरोला खड्ड में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त दो टिप्पर पकड़े।
पकड़े गए टिप्परों के नंबर HP12L-7903 और HP93A-5049 हैं।
टिप्पर चालकों की पहचान राजेश कुमार उर्फ काकु (निवासी गांव रिया, तहसील नालागढ़) और रणबीर सिंह (निवासी गांव माजरी, तहसील नालागढ़), जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों टिप्परों को मौके से जब्त (इंपाउंड) कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में खनन अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बद्दी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की जांच जारी है।









