नालागढ़ 2 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन में गत दिवस अवैध जुआ, दड़ा-सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करते पुलिस थाना मानपुरा व पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत दो मामले दर्ज किए गए।
मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले मे पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत सब्जी मंडी खेड़ा क्षेत्र से आरोपी मोहम्मद शहबाज पुत्र मोहम्मद केसर निवासी जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को लोगों पर्ची-दड़ा सट्टा खेलने के लिए उकसाते हुए काबू किया गया ।
आरोपी के कब्जे से ₹660/- नकद एवं सट्टा-संबंधी सामग्री बरामद की गई ।
जबकि दूसरे मामले मे पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत गुल्लरवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी साकेश पुत्र उपदेश कुमार निवासी जिला औरैया, उत्तर प्रदेश को गोटियां खिलाकर लोगों को जुआ खेलने के लिए उकसाते हुए काबू किया गया।

आरोपी के कब्जे से 03 गोटियां व ₹500/- नकद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1160 /- नकद, पर्ची-दड़ा सट्टा एवं अन्य सट्टा-संबंधी सामग्री बरामद की गई।
इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मानपुरा व पुलिस थाना बद्दी में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है







