सोलन (अर्की ) 3 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
सोलन जिलें के अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत सरयांज (पट्टा) में 15 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय श्रीमती उमा गुप्ता की चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध तिथि के अवसर पर तथा समस्त पितरों की आत्मा की शांति हेतु परिजनों द्वारा रखा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन मोहिंदर कुमार गुप्ता द्वारा अपने निवास स्थान पर किया जा रहा है।
कथा वाचन प्रसिद्ध कथावाचक श्री हरि जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जो व्यासपीठ को सुशोभित करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को पुराण स्वागत एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी से 20 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 8:30 बजे तक मूल पाठ तथा दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कथा प्रवचन होगा।
सायंकाल 7 बजे से 9 बजे तक आरती एवं संकीर्तन किया जाएगा।
21 फरवरी 2026 को चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध, कथा प्रवचन, पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के आयोजक परिवार में महेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता एवं समस्त गुप्ता परिवार सदस्य शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 98161-22204, 85805-57321 भी जारी किया है।










