/18.82 ग्राम चिट्टा मामले में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार।

18.82 ग्राम चिट्टा मामले में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार।

सोलन 4 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे भगोड़े आरोपी संतोष कुमार उर्फ रिंकू (27 वर्ष) को 03-02-2026 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी को वर्ष 2019 में 18.82 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में थाना सदर सोलन में धारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ट्रायल के दौरान लगातार न्यायालय में अनुपस्थित रहा, जिसके चलते उसे 03-03-2025 को भगोड़ा घोषित किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन गुप्त सूचना और सतत निगरानी के आधार पर उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।

सरसरी जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर सोलन में चोरी के दो मामले भी दर्ज हैं, जिनमें दो कारों की चोरी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।