14.71 ग्राम हेरोइन, 6 बोतल देशी शराब और ₹19,060 नकद बरामद।
सोलन, 5 फरवरी
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा
पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) और अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 04/05 फरवरी 2026 की रात को अश्वनी खड्ड लिंक रोड पर एक आल्टो K10 कार में बैठे दो व्यक्तियों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 6 बोतल देशी शराब और ₹19,060 नकद बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (50 वर्ष), निवासी जखेड, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन तथा पारस (26 वर्ष), निवासी अवाहाधार, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में FIR संख्या 34/2026 दिनांक 05.02.2026 के तहत धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट और धारा 39(1) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया है। मामले में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।
जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी सुरेश कुमार पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पुलिस थाना कंडाघाट और सदर सोलन में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले दर्ज हैं, जबकि पुलिस थाना परवाणू में चोरी का एक मामला भी दर्ज है। दूसरे आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।







