/1 मार्च के बाद स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध : मुख्यमंत्री

1 मार्च के बाद स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध : मुख्यमंत्री

शिमला 6 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं में आयोजित नेशनल हैंड बाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठा रही है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सकें।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 1 मार्च के बाद राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल परिसर में छात्रों को मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बेहतर ध्यान, अनुशासन और डिजिटल विचलनों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार का लक्ष्य शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाना और छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।