/बच्चों की सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस सतर्क।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस सतर्क।

दूसरे दिन भी स्कूली बसों की चेकिंग जारी।

बद्दी 6 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन के स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बद्दी पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है।

इसी कड़ी में आज शुक्रवार, को ट्रैफिक पुलिस बद्दी और बरोटीवाला की संयुक्त टीम ने बीबीएन क्षेत्र में स्कूली बसों की व्यापक जांच की।

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कुल 72 स्कूली बसों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 18 स्कूली बसों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए।

इनमें
08 चालान बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर,

09 चालान निर्धारित वर्दी के बिना ड्राइविंग करने पर,

01 चालान बस में फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर किए गए।

पुलिस ने बस चालकों और स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।