/सनवारा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान 18.59 ग्राम हेरोइन बरामद।

सनवारा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान 18.59 ग्राम हेरोइन बरामद।

तीन आरोपी गिरफ्तार ,कोर्ट ने भेजे चार दिन के पुलिस रिमांड पर

सोलन, 6 फरवरी
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा

हिमाचल के जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सनवारा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 18.59 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान जांच के लिए एक स्विफ्ट कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार तीन युवकों के कब्जे से 18.59 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने मामले में आरोपियों की पहचान
सचिन राठौर (27) पुत्र बलबीर राठौर निवासी गाँव पुन्दर, डाकघर देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला
नवनीत उर्फ सन्नी (29) पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी गाँव पुन्दर, डाकघर देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला
मनीष कुमार (25) पुत्र तपेंद्र निवासी गाँव चौकर, तहसील नौराधार, जिला सिरमौर
के रूप में की है।

पुलिस टीम ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा मामले में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में एफआईआर नंबर 35/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी हैं।