/एंटी चिट्टा ड्राइव के तहत पल्ली स्कूल में योग व जागरूकता कार्यक्रम।

एंटी चिट्टा ड्राइव के तहत पल्ली स्कूल में योग व जागरूकता कार्यक्रम।

110 विद्यार्थियों ने लिया भाग

नालागढ़, 07 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

आयुष विभाग के आयुषमान आरोग्य मंदिर पल्ली द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्ली में Anti Chitta Drive के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंजी लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को योग एवं प्राणायाम करवाया और चिट्टा (नशे) के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने और पढ़ाई पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि चिट्टा समाज, आने वाली पीढ़ी और देश को बर्बाद कर रहा है, इसलिए इसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा।

कार्यक्रम में कुल 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। योगा गाइड संदीप कुमारी नायर ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया और विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया, जिनमें
भुजंगासन, सर्वांगासन, धनुरासन, मकरासन, वज्रासन, शीर्षासन तथा प्राणायाम में अनुलोम-विलोम शामिल रहे।

इस अवसर पर दर्शना देवी (आयुर्वेद फार्मा अधिकारी), अजैब सिंह (योगा गाइड), विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र भारद्वाज तथा अन्य अध्यापकगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।