बीबीएन, 9 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्
हिमाचल प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत शिवसेना ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई नियुक्ति की है।

शिवसेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नरेश कुमार संजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राणा की अध्यक्षता में गांव हरिपुर के नवीन कौंडल को हरिपुर पट्टा जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राणा ने नवीन कौंडल को भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
नव नियुक्त अध्यक्ष नवीन कौंडल ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने समाज सेवा, गौ सेवा और सनातन धर्म के प्रति समर्पित होकर कार्य करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को शिवसेना से जोड़ने का संकल्प लिया।

नवीन कौंडल ने इस जिम्मेदारी के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिंदे, प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार संजू, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राणा तथा सभी शिवसेना पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।










