चंडीगढ़, 9 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ का औचक दौरा कर सं स्थान की सेवा और शिक्षा की भावना की सराहना की। उन्होंने परिसर में बनाए गए “I Love PGI – Come to Learn, Go to Serve” सेल्फी प्वाइंट की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए इसे छात्रों और आगंतुकों के लिए प्रेरणादायक बताया।

यह पहल पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. विवेक लाल की सोच और अवधारणा का परिणाम है, जो संस्थान की जनसेवा और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह जानकारी पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।










