/स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस का विशेष अभियान, बसों की जांच।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस का विशेष अभियान, बसों की जांच।

बद्दी 11 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन के
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बद्दी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने आज भी अलग-अलग स्थानों पर स्कूली बसों की जांच की।

पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत एक्सपोर्ट चौक पर 10 स्कूली बसों की जांच की गई, जबकि थाना बद्दी के अंतर्गत बद्दी बाईपास और संडोली क्षेत्र में करीब 12 बसों की चेकिंग हुई।

इस अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 5 चालान किए गए। इनमें सीट बेल्ट न होने पर 4 और निर्धारित वर्दी के बिना वाहन चलाने पर 1 चालान शामिल है।

पुलिस ने बस चालकों और स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।