/सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने जारी की भर्ती अधिसूचना।

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने जारी की भर्ती अधिसूचना।

13 फरवरी से 1 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण।

चम्बा, 13 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने भर्ती वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना की भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है।

यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है, जिसके तहत विभिन्न अग्निवीर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी जानकारी के अनुसार अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) तथा अग्निवीर वुमन एमपी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ईमेल आईडी aropalampur@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।


भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के लिए उम्मीदवार की ईमेल आईडी और आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।