नालागढ़(बद्दी) 14 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
अवैध खनन के विरुद्ध बद्दी औद्योगिक नगरी बीबीएन की पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है और नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस पुलिस थाना बद्दी की टीम ने रत्ता खड्ड में मोरपेन कंपनी के समीप अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से बिना नंबर की एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर खनन अधिनियम के तहत चालान किया गया।
इसी दिन पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने भी अवैध खनन में संलिप्त एक टिप्पर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान किया।
इसी तरह आज भी पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और एक टिप्पर को मौके पर डिटेन किया तथा खनन अधिनियम के अंतर्गत कुल दो चालान किए।
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।









