चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
नालागढ़ 15 फ़रवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।
औद्योगिक नगरी बीबीएन के पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत सिक्का होटल के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक राहगीर की जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी 2026 को तेज रफ्तार कंटेनर (नंबर HR45E-8596) ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उवेन्द्र पाल पुत्र बनवारी लाल, निवासी गांव मथाना, तहसील तिलार, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक रणधीर निवासी जिला करनाल (हरियाणा) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।




