/भुड्ड में ढाबे पर पुलिस की दबिश: 812 ग्राम अफीम बरामद,

भुड्ड में ढाबे पर पुलिस की दबिश: 812 ग्राम अफीम बरामद,

पंजाब और बरेली के दो आरोपी गिरफ्तार

बद्दी 15 फ़रवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

औद्योगिक नगरी बीबीएन के पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुड्ड क्षेत्र स्थित एक ढाबे से 812 ग्राम अफीम बरामद की है।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शिवरात्रि के पर्व पर स्पेशल सेल-एक्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भुड्ड स्थित एक ढाबे पर दबिश दी। जांच के दौरान ढाबा मालिक अमित कुमार निवासी वार्ड नं. 7, मोहल्ला गुरुनानकपुरा, बस्सी पठाना, जिला फतेहगढ़ (पंजाब) तथा ढाबे पर कार्यरत रत्नेश निवासी गांव शेखुपुर खालसा, तहसील आंवला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) द्वारा ढाबे से अफीम बेचने का अवैध कारोबार करने का खुलासा हुआ।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 812 ग्राम अफीम बरामद की।

पुलिस थाना बद्दी में दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।