/धर्मपुर में युवक से 2.22 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।

धर्मपुर में युवक से 2.22 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।

सोलन, 15 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा


हिमाचल के जिला सोलन के पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी सुबाथू की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान जब टीम नया नगर स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के समीप पहुँची, तो एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया।

संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे मौके पर काबू कर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 2.22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान वेद प्रकाश (30 वर्ष), पुत्र भगत राम, निवासी गांव गंभरपुल, डाकघर हरिपुर, तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ जारी है तथा उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की आगामी जांच जारी है।