/बीबीएन में मजदूर संगठनों पर उठे सवाल,

बीबीएन में मजदूर संगठनों पर उठे सवाल,

सोशल मीडिया पर पत्रकार के आरोपों से मची खलबली।

बीबीएन 15 फ़रवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल के औद्योगिक नगरी बीबीएन में मजदूरों के नाम पर चल रहे कुछ संगठनों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कई मजदूर संगठन अब मजदूरों की बजाय उद्योग प्रबंधन के हित में काम कर रहे हैं।

बीबीएन के पत्रकार ओम शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए मजदूरों के नाम पर संगठन चलाने वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनके पोस्ट के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और क्षेत्र में इस पर बहस तेज हो गई है।

ओम शर्मा ने अपने पोस्ट में कहा कि जिन संगठनों का उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना है, वे कई मामलों में मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में असफल रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ संगठन मजदूरों की आवाज बनने की बजाय उद्योग प्रबंधन के हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

इन आरोपों के सामने आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर संगठनों की भूमिका और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, संबंधित संगठनों की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक

प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मामले को लेकर मजदूरों और औद्योगिक क्षेत्र के बीच चर्चा जोरो पर है।देखना है कि मजदूरों के नाम पर संगठन चलाने वाले बेनकाब हो पाएंगे या नहीं ?