बीबीएन (बद्दी) 24 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
राज्य कर एवं आबकारी विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु राजस्व जिला बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) में खुदरा आबकारी इकाइयों के आवंटन के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा 22 फरवरी 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार यह आवंटन पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in� तथा ई-गवर्नेंस पोर्टल https://egovef.hptax.gov.in/� पर ई-ऑक्शन पोर्टल का लिंक उपलब्ध है। इच्छुक प्रतिभागी https://eauction.gov.in/nagauction� के माध्यम से भी सीधे आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 सायं 6:55 बजे से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 सायं 6:15 बजे तक जारी रहेगी। केवल पात्र एवं सफल आवेदकों को ही ऑनलाइन बिडिंग में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

बिडिंग प्रक्रिया 2 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित की जाएगी।
विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार बीबीएन क्षेत्र में कुल आठ खुदरा आबकारी इकाइयों की ई-नीलामी की जाएगी, जिनका कुल आरक्षित मूल्य लगभग ₹1,45,89,12,425 निर्धारित किया गया है। इन इकाइयों में धेरोवाल, नालागढ़, रामशहर, किशनपुरा, एचपीएसआईडीसी क्षेत्र, बद्दी, झाड़माजरी तथा बरोटीवाला शामिल हैं।
विभाग ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। ई-ऑक्शन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण हेतु कार्यालय उपायुक्त आबकारी, राजस्व जिला बीबीएन-बद्दी (हि.प्र.) से कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त दूरभाष संख्या 01795-271212 अथवा एएसटीईओ श्री विकास शर्मा (मो. 94590-06000) से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और सुशासन के सिद्धांतों के तहत ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी।










