/मखनूमाजरा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,

साजिश में संलिप्तता उजागर।

बद्दी 1 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन के बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र संत राम निवासी मखनूमाजरा बद्दी तथा डेविड ठाकुर पुत्र धर्मपाल निवासी मखनूमाजरा के रूप में हुई है।

पुलिस जांच के दौरान दोनों की घटना में संलिप्तता सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि मामले में सुनियोजित साजिश रची गई थी।

पुलिस द्वारा अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य संलिप्त व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।