शिमला, 03 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा
जिला पुलिस शिमला की टीम ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के मामले में सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है।
मिलीजानकारी के अनुसार, दिनांक 27 फरवरी 2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त के दौरान एक अभियुक्त को 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित (25) पुत्र श्री मंगत राम, निवासी गांव पालुआ, डाकघर चनैर, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना देहा में मुकदमा संख्या 08/26, दिनांक 28 फरवरी 2026 को NDPS Act की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर गत दिवस नशे की खेप के सप्लायर अजय चौहान (37) पुत्र स्वर्गीय श्री प्रकाश चंद, निवासी गांव धारकालना, डाकघर देवठी, तहसील ठियोग, जिला शिमला को भी गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को उक्त मुकदमे में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 के तहत नामजद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में आगे का अन्वेषण जारी है।
जिला पुलिस शिमला ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और समाज को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।









