/बद्दी पुलिस द्वारा आज फिर स्कूल बसों की चैकिंग।

बद्दी पुलिस द्वारा आज फिर स्कूल बसों की चैकिंग।

नियमों का उल्लंघन करने पर 4 चालान

बद्दी, 10 मार्च
हिम नयन न्यूज़।

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस जिला बद्दी द्वारा आज पूरे बद्दी क्षेत्र में स्कूल बसों की विशेष चैकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान को जारी रखते हुए पुलिस द्वारा आज फिर विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर स्कूल बसों की जांच की गई।


इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि चैकिंग के दौरान लगभग 20 से 25 स्कूल बसों की जांच की गई। पुलिस द्वारा बसों के जरूरी दस्तावेज, चालक और परिचालक की वर्दी, फर्स्ट एड बॉक्स, वाहन की फिटनेस तथा यातायात नियमों की पालना की बारीकी से जांच की गई।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

इस दौरान कुल 4 चालान किए गए, जिनमें
बिना वर्दी बस चलाने पर 2,
बस न रोकने पर 1
तथा फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर 1 चालान
शामिल है।उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के चैकिंग अभियान और जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाते रहेंगे।