चंडीगढ़, 19 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
Postgraduate Institute of Medical Education and Research में 7वीं ट्रांसप्लांट सर्जरी ओरेशन का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने भाग लिया।
Prof. Pranjal Modi ने अपने संबोधन में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल को आधुनिक ट्रांसप्लांट सेंटर में बदलने की यात्रा साझा की और रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट को भविष्य की दिशा बताया।
PGIMER निदेशक Prof. Vivek Lal ने इसे अकादमिक उत्कृष्टता का मंच बताया, जबकि Prof. Ashish Sharma ने इसे प्रेरणादायक पहल कहा।
सम्मेलन में अंगदान, ब्रेन डेथ और एंड-ऑफ-लाइफ केयर पर चर्चा हुई। Prof. Kajal Jain ने अंगदान बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
दो परिवारों की भावनात्मक कहानियों ने कार्यक्रम को खास बनाया। अंत में Prof. R. K. Ratho ने धन्यवाद ज्ञापित किया।









