/नालागढ़ में पत्रकार सलीम कुरैशी के बेटे का निधन।

नालागढ़ में पत्रकार सलीम कुरैशी के बेटे का निधन।

क्षेत्र में शोक की लहर।

नालागढ़, 20 मार्च ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ उपमंडल से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहां वरिष्ठ पत्रकार सलीम कुरैशी के 27 वर्षीय बेटे का अचानक निधन हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक सुबह देर तक नहीं उठा तो परिजनों को चिंता हुई। जब उसे उठाने का प्रयास किया गया, तो उसकी नाक से खून बह रहा था। इसके बाद तुरंत स्थिति गंभीर समझी गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी।

मृतक के पिता सलीम कुरैशी नालागढ़ से ‘दैनिक आपका फैसला’ समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।

इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।