सोलन, 25 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य सप्लायर मनोज कुमार (40) निवासी पारनू, अर्की को 23 मार्च को सोलन से गिरफ्तार किया।
आरोपी 10 मार्च को पुलिस से बचकर फरार हो गया था।
तकनीकी जांच में उसकी लोकेशन शिमला, निरमंड, रामपुर व आनी क्षेत्रों में पाई गई, जहां से चरस की सप्लाई की जा रही थी। आरोपी ट्रक को अपनी कार से पायलट कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत चोरी व मारपीट के मामले दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
मामले में अन्य आरोपियों की जांच जारी है।










