/चंडीगढ़ प्रेस क्लब चुनाव: सौरभ दुग्गल फिर बने प्रधान।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब चुनाव: सौरभ दुग्गल फिर बने प्रधान।

चंडीगढ़ 30 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

चंडीगढ़ प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में रविवार को सूरा और दुग्गल पैनल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः सौरभ दुग्गल ने अजय सूरा को 37 मतों से हराकर 330 वोट हासिल करते हुए प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि सूरा को 293 वोट मिले।

मिली जानकारी के मुताबिक कुल 735 मतदाताओं में से 626 ने मतदान किया गया । दुग्गल पैनल के उमेश शर्मा 335 वोट लेकर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुने गए, जबकि मुकेश अटवाल को 285 वोट मिले। उपप्रधान-2 पद पर अजय जलंधरी 319 वोट के साथ विजयी रहे।

इस चुनाव में जगतार सिंह भुल्लर 1 वोट से ट्रेजरार बने, जबकि बृजेंद्र गौड़ संयुक्त सचिव-2 पद पर 6 वोट से जीते। महिला उपप्रधान-1 पद पर आरती अग्निहोत्री ने नेहा शर्मा को हराया।

सेक्रेटरी जनरल पद पर राजेश ढल ने 311 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि डॉ. जोगिंदर सिंह को 308 वोट मिले।

सेक्रेटरी पद पर प्रभात कटियार 326 वोट के साथ विजयी रहे।
हिम नयन न्यूज़ परिवार की और से भी नव निर्वाचित पेनल को बधाई ।