बड़ी संख्या में जुटे लोग
सोलन ( अर्की) 28 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश के पिपलूघाट क्षेत्र में नए हैप्पी फिट हिट जिम का शुभारंभ समाजसेवी राजेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नए ढाबे के शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
समाजसेवी राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देते हैं, बल्कि यात्रियों और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।









