/मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुधीश्वर गौड़ के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुधीश्वर गौड़ के निधन पर जताया शोक

परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

शिमला, 31 मार्च ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई बुधीश्वर गौड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।