/चेस्टर हिल प्रकरण पर भाजपा का हमला,

चेस्टर हिल प्रकरण पर भाजपा का हमला,

हाईकोर्ट जज से जांच की मांग।

शिमला, 3 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए चेस्टर हिल भूमि प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के सिंगल जज से कराने की मांग की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है।

उन्होंने एंट्री टैक्स को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि 5-सीटर वाहनों पर ₹100 टैक्स लगाकर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है।

साथ ही पंचायती राज चुनावों में रोस्टर बदलाव को लेकर धांधली की आशंका जताई।
भाजपा ने 8 से 11 अप्रैल तक प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की बात कही है।