102 लोगों ने किया महादान
बीबीएन 5 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की प्रमुख रेजिडेंशियल कॉलोनी ओमैक्स पार्कवुड में रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
शिविर का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है और हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में चार बार रक्तदान करना चाहिए।”

इस अवसर पर उन्होंने सोसायटी के प्रधान जसविंदर सिंह लक्की की सराहना भी की।
शिविर में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट, सोहाना की टीम ने ट्रस्ट इंचार्ज रितेश गुलाटी के नेतृत्व में रक्त एकत्रित किया। टीम में हरमन जोत, हरदीप सिंह, दिवाकर कुमार, अगमजोत कौर, अरमान जोत कौर, रवनीत कौर और हर्षप्रीत कौर शामिल रहे।
इस रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया।
रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान जसविंदर सिंह लक्की और महासचिव देवेंद्र चौधरी ने बताया कि यह चुनाव के बाद सोसायटी का पहला सामाजिक आयोजन था, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला पुलिस कप्तान विनोद धीमान और डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं, सैम मेडिटेक द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया और नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी रक्तदाताओं को सोसायटी की ओर से स्मृति चिन्ह, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में विवेक गौतम, अर्जुन सिंह, निशा गुप्ता, शीतल पटेल, ममता चौधरी, गीतांजली धुन्ना, डिंपल शर्मा, पूनम शर्मा, कपिल शर्मा, राजीव, शिवम मिश्रा, पुनीत गर्ग, सुनील पांडे, अशोक कुमार, मनोज, रवि मित्तल, वरुण अग्रवाल, देवेंद्र चौधरी, लोकेश दत्ता, संजय, सागर, दीपक, रविन्द्र, कुलविंदर, राहुल, सोमवीर, मोहित गोयल, हरदेव, रंजीत, नवीन शर्मा समेत कुल 102 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया।








