/नाबालिग लापता प्रकरण में त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित परिजनों को सौंपा

नाबालिग लापता प्रकरण में त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित परिजनों को सौंपा

शिमला, 6 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

महिला थाना शिमला में दर्ज नाबालिग लापता मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुमशुदा किशोरी को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मुकदमा संख्या 06/2026, धारा 137(2) BNS के तहत 03 अप्रैल 2026 को तहसील ठियोग, जिला शिमला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में बताया गया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री, जो न्यू शिमला में अपने रिश्तेदार के साथ रह रही थी, 02 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे घर से निकली थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। संभावित स्थानों पर गहन तलाशी ली गई और परिजनों के सहयोग से लगातार प्रयास जारी रखे गए। पुलिस की सक्रियता के चलते नाबालिग का शीघ्र पता लगा लिया गया।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान होकर अपनी एक मित्र के साथ चली गई थी। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

इस सफल कार्रवाई से न केवल परिजनों को राहत मिली है, बल्कि पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता भी उजागर हुई है।