/शिमला में 36 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार—

शिमला में 36 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार—

सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

शिमला 7 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मुकदमा नं. 58/26, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना बालूगंज में धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया। स्पेशल सेल शिमला की टीम गश्त के दौरान अनाडेल चौक पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर सक्रिय हुई।

पुलिस ने ठाकुर बाग के पास नाका लगाकर एक संदिग्ध रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को रोका। जांच के दौरान बाइक सवार गगन दीप सिंह उर्फ दीपू (33), निवासी अनाडेल, शिमला के कब्जे से मोटरसाइकिल के साइड पैनल में छुपाकर रखा गया करीब 36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

मामले की आगे की जांच में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया और आरोपी अंकित ठाकुर (27), निवासी सेक्टर-80, मोहाली (पंजाब) को हमीरपुर से गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि वह लंबे समय से मुख्य आरोपी को चिट्टा सप्लाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से नशा तस्करी के नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी का पर्दाफाश हुआ है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।