नालागढ़/बीबीएन 8 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में सहज योग परिवार के सहयोगियों द्वारा गत दिवस श्री माताजी निर्मला देवी की विवाह वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के आत्मसाक्षात्कार प्राप्त परिवारों ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से सहज संध्या का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान साधकों ने ध्यान, भजन और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

नालागढ़ सहज परिवार के सदस्यों ने बताया कि सहज योग के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने की विधि श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा बिना किसी जाति, धर्म या लिंग भेदभाव के पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति नालागढ़ के खेड़ा स्थित बालवाड़ी केंद्र में प्रत्येक रविवार प्रातः 10 बजे आयोजित सत्र में भाग लेकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 18002700800 या वेबसाइट sahajayoga.com.in पर संपर्क किया जा सकता है।

साथ ही स्थानीय स्तर पर जानकारी प्राप्त करने हेतु हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो के मोबाइल नंबर 9418450853 पर भी संपर्क किया जा सकता है।











